Add To collaction

लेखनी कहानी -07-Mar-2023 होली भजन

तर्ज : होलिया में उड़ै रे गुलाल कहियो नै मंगेतर से । 

ब्रज में मच्यो है धमाल श्याम संग होली में 2 
खेलें सब ग्वाल बाल श्याम संग होली में 
ब्रज में मच्यो है धमाल श्याम संग होली में 

होली खेलने राधा रानी आई 2 
अपने संग संग सखियां भी लाई 2 
कर दईं लालम लाल , श्याम संग होली में 
ब्रज में मच्यो है धमाल श्याम संग होली में । 

नौ मन रंग घोल कर बैठे 2 
हाथ में चंग थाम कर बैठे 2 
नाचैं हरि दै ताल श्याम संग होली में 
ब्रज में मच्यो है धमाल श्याम संग होली में । 

उड़ै गुलाल अबीर हवा में 2 
प्रेम को रंग घुल रह्यो फिजां में 2 
भक्त हो रहे हैं निहाल श्याम संग होली में 
ब्रज में मच्यो है धमाल श्याम संग होली में 
खेलें सब ग्वाल बाल श्याम संग होली में । 
ब्रज में मच्यो है धमाल श्याम संग होली में ।  

होली पर आप सभी को अनंत शुभकामनाऐं 

श्री हरि 
7.3.23 


   7
2 Comments

Renu

08-Mar-2023 09:55 PM

👍👍🌺

Reply

Sachin dev

08-Mar-2023 09:29 PM

Nice

Reply